गुर्दे की पथरी आजकल एक बहुत ही आम समस्या बन गई है। गलत खान-पान और कम पानी पीने की वजह से यह समस्या किसी को भी हो सकती है।

www.healthcarex.in पर जानिए इसके लक्षण और घरेलू उपाय –
पथरी बनने के लक्षण (Rog de Lakshan):
पथरी बन जाने पर रोगी को बहुत परेशानी होती है। इसके मुख्य लक्षण हैं:
- पेशाब करते समय तेज दर्द होना।
- पेशाब रुक-रुक कर आना।
- पेशाब के साथ पीक (मवाद) या खून आना।
- शिश्न की सुपारी में दर्द होना।
- जब पथरी गुर्दे से निकल कर पेशाब की थैली (Bladder) में फंस जाती है, तब रोगी को बहुत ज्यादा कष्ट होता है, जी मिचलाता है और उल्टी भी आ जाती है।
पथरी के लिए 10 घरेलू इलाज (Gharelu Ilaj):
1. अपामार्ग की जड़: अपामार्ग की ताजी जड़ को पानी में घोंट कर 20-25 दिन तक रोजाना पिएं।
2. पत्थरचट्टा के पत्ते: पत्थरचट्टा के 4 पत्ते कच्चे ही या पकौड़े बना कर रोजाना खाएं। इससे पथरी गल कर निकल जाती है।
3. जवाखार और मट्ठा: एक गिलास गाय के दूध की लस्सी (मट्ठा) में 10 ग्राम जवाखार मिला कर सुबह-शाम रोजाना पिएं।
4. जामुन की गुठली: जामुन की गुठलियों को सुखा कर पीस लें और चूर्ण बना कर शीशी में भर लें। इसमें से आधा चम्मच चूर्ण पानी के साथ रोजाना लें।
5. मूली का रस: 2 चम्मच मूली का रस और 3 ग्राम अजमोद, दोनों को रोजाना पानी के साथ लें।
6. अंगूर और केसर: आधा कप अंगूर के रस में जरा सी केसर डाल कर रोजाना पिएं।
7. नीम के पत्ते: नीम के पत्तों को सुखा कर चूर्ण बना लें। इसमें से आधा चम्मच चूर्ण पानी के साथ रोजाना लें।
8. पालक और बथुआ: एक कप पालक के रस और आधा कप चौलाई या बथुआ के रस में शक्कर मिला कर 20 दिन तक पिएं।
9. सेब का जूस: रोजाना एक कप सेब का जूस पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गल कर निकल जाती है।
10. मेंहदी के पत्ते: मेंहदी के 10 ग्राम हरे पत्तों को आधा लीटर पानी में उबालें। जब पानी एक कप रह जाए तो उसे छान कर पी जाएं। यह पानी 15 दिन तक इस्तेमाल करें।
जरूरी सूचना: ये सभी घरेलू नुस्खे पारंपरिक ज्ञान पर आधारित हैं। पथरी का दर्द बहुत तेज होता है और पथरी बड़ी होने पर डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
अधिक स्वास्थ्य जानकारी के लिए पढ़ते रहें – www.healthcarex.in
Dr. Parminder Singh BEMS




